छात्र संघ चुनाव : नामांकन रद्द होने पर आत्मदाह की कोशिश

रांची : छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अभय कुमार का नामांकन रद्द कर दिया गया. इससे क्षुब्ध होकर उसने जेएन कॉलेज धुर्वा परिसर में आत्मदाह की कोशिश की. छात्र ने अपने शरीर पर केरोसिन छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की. हालांकि, आंख में केरोसिन चले जाने के कारण वह आग नहीं […]

रांची : छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अभय कुमार का नामांकन रद्द कर दिया गया. इससे क्षुब्ध होकर उसने जेएन कॉलेज धुर्वा परिसर में आत्मदाह की कोशिश की. छात्र ने अपने शरीर पर केरोसिन छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की. हालांकि, आंख में केरोसिन चले जाने के कारण वह आग नहीं लगा सका.
मौके पर पहुंची पुलिस उक्त छात्र को एचइसी अस्पताल ले गयी. वहां से बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स ले जाया गया. उल्लेखनीय है कि अभय कुमार की उम्र अधिक रहने के कारण उसका नामांकन रद्द कर दिया गया. वहीं अभय का कहना है कि विवि की तरफ से उसे प्रत्याशी का नंबर भी दे दिया गया. उसके बाद नामांकन रद्द करने की सूचना दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >