रांची : रांची से डेहरी के बीच नयी इंटरसिटी एक्सप्रेस को 15 सितंबर को हरी झंडी दिखायी जायेगी. डालटेनगंज में आयोजित समारोह में इसे पलामू के सांसद बीडी राम ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस ट्रेन की नियमित सेवा दो से तीन दिनों के अंदर शुरू हो जायेगी. यह ट्रेन डेहरी से सुबह चार बजे चलकर 9:40 बजे रांची पंहुचेगी.
वहीं, रांची से शाम पांच बजे यह ट्रेन खुलेगी. यह ट्रेन पिस्का, नगजुआ, लोहरदगा, टोरी, जपला, डालटेनगंज, गढ़वा रोड होते हुए डेहरी ऑन सोन तक जायेगी. यह ट्रेन रविवार को रांची से और शनिवार को डेहरी से नहीं चलेगी. इस मार्ग से ट्रेन के चलने से यात्रियों को तीन घंटे कम लगेंगे.
