स्थानीय मुसलमानों का हक मार रहे हैं घुसपैठिये : सीएम रघुवर दास

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि घुसपैठिये स्थानीय मुसलमानों का हक मार रहे हैं. झारखंड में रह रहे घुसपैठियों को चिह्नित कर बाहर किया जायेगा. सूचना भवन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा : राज्य सरकार ने केंद्र को पत्र लिख कर घुसपैठियों को राज्य के […]

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि घुसपैठिये स्थानीय मुसलमानों का हक मार रहे हैं. झारखंड में रह रहे घुसपैठियों को चिह्नित कर बाहर किया जायेगा. सूचना भवन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा : राज्य सरकार ने केंद्र को पत्र लिख कर घुसपैठियों को राज्य के बाहर करने में सहयोग करने का आग्रह किया है.
देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का नजरिया भी इस विषय पर बहुत साफ है. भारत से सभी घुसपैठियों को बाहर किया जायेगा. हालांकि, मुख्यमंत्री ने यह स्वीकार किया कि राज्य में घुसपैठियों को चिह्नित करने के लिए अब तक कोई सर्वे नहीं किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >