रांची : नेशनल खेल घोटाला में आरके आनंद से एसीबी ने की पूछताछ

रांची : नेशनल खेल घोटाले के नामजद आरोपी आरके आनंद से शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो के जांच अधिकारी सादिक अनवर रिजवी ने लगभग ढाई घंटे तक पूछताछ की. जांच अधिकारी ने आरके आनंद से राष्ट्रीय खेल आयोजन के दौरान उनकी भूमिका से जुड़े लगभग डेढ़ दर्जन सवाल किये. पूर्व में पूछताछ के दौरान आरके […]

रांची : नेशनल खेल घोटाले के नामजद आरोपी आरके आनंद से शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो के जांच अधिकारी सादिक अनवर रिजवी ने लगभग ढाई घंटे तक पूछताछ की. जांच अधिकारी ने आरके आनंद से राष्ट्रीय खेल आयोजन के दौरान उनकी भूमिका से जुड़े लगभग डेढ़ दर्जन सवाल किये. पूर्व में पूछताछ के दौरान आरके आनंद द्वारा दिये गये जवाबों और दस्तावेजों के बीच तारतम्यता न होने से संबंधित सवाल भी पूछे गये.
सरकार से आरके आनंद व अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर करने व अभियोजन की स्वीकृति मिलने तथा झारखंड हाइकोर्ट से 17 अक्टूबर तक कोई भी पीड़क कार्रवाई नहीं किये जाने के आदेश के बाद पहली बार आरके आनंद से एसीबी के अधिकारी ने पूछताछ की है. पता हो कि एसीबी को इस मामले में हाइकोर्ट के समक्ष 17 अक्टूबर से पहले अपना पक्ष रखना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >