ओरमांझी : भगवान बिरसा जैविक उद्यान चकला ओरमांझी की दो वर्ष आठ माह की शेर की शावक नंदिनी नहीं रही. उद्यान के डॉ अजय कुमार के अनुसार नंदिनी गुरुवार की शाम तक ठीकठाक थी. शुक्रवार सुबह जब उसकी बेड़ी खोली गयी, तो नंदिनी को मृत पाया गया. शाम में वेटनरी कॉलेज कांके के डॉ एके गुप्ता ने उद्यान परिसर में ही नंदिनी का पोस्टमार्टम किया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक शावक की मृत्यु का कारण सांप के डंसने से हुई है. बाद में नंदिनी के शव को उद्यान परिसर स्थित शवदाह गृह में जला दिया गया.
जानकारी के अनुसार उद्यान के शंकर नस्ल के शशांक नामक शेर व प्रियंका नामक शेरनी ने उद्यान में ही नंदिनी को 15 दिसंबर 2016 को जन्म दिया था.
