झारखंड भर के राजस्व उप निरीक्षक हड़ताल पर रहे

रांची : राज्य भर के राजस्व उप निरीक्षक गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. हड़ताल के पहले दिन कर्मियों ने कोई काम नहीं किया. सारे जिलों में हड़ताली राजस्व उप निरीक्षकों ने मुख्यालय के पास धरना दिया. धरना स्थल में अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. साथ ही हड़ताल को सफल बनाने […]

रांची : राज्य भर के राजस्व उप निरीक्षक गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. हड़ताल के पहले दिन कर्मियों ने कोई काम नहीं किया. सारे जिलों में हड़ताली राजस्व उप निरीक्षकों ने मुख्यालय के पास धरना दिया. धरना स्थल में अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. साथ ही हड़ताल को सफल बनाने के लिए एकजुट रहने को कहा. रांची जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह व मंत्री बसंत कुमार भगत ने कहा कि करीब 2200 कर्मी हड़ताल पर चले गये हैं.
इसका सीधा असर जमीन के कार्यों पर पड़ा है. आज कहीं भी कोई काम नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर कर्मियों को 2017 में हड़ताल करना पड़ा था, पर सारी मांगें पूरी नहीं हुई, तो 2018 में हड़ताल पर जाना पड़ा. इस बार भी सारी मांगें नहीं मानी गयी. ऐसे में अब शेष मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >