नर-नारायण सेवा के साथ श्री श्याम महोत्सव शुरू
रांची : श्री श्याम मंडल रांची के चार दिवसीय श्री श्याम महोत्सव की शुरुआत गुरुवार को नर-नारायण सेवा के साथ हुई. श्री श्याम सेवा ट्रस्ट ने शहर के विभिन्न जगहों पर सेवा प्रकल्पों का आयोजन किया. योगदा सत्संग द्वारा संचालित दयामाता कुष्ट आश्रम जगन्नाथपुर में लगभग 400 कुष्ट रोगियों को भोजन कराया गया. आंचल शिशु आश्रम व फुलबाबा आश्रम के निकट सृजन आश्रम में बच्चों को भोजन कराया गया.
श्री शिव नारायण मारवाड़ी कन्या मध्य विद्यालय में पाठ्य सामग्री रखने के लिए अालमारी दी गयी. डिक्शनरी भेंट की गयी.
इस मौके पर मंडल के अध्यक्ष सुरेशचंद्र पोद्दार, मंत्री चंद्रप्रकाश बागला, कुलभूषण शर्मा, धीरज बंका, जितेश अग्रवाल, ज्योति पोद्दार, अंकित मोदी, गौरव परसरामपुरिया, सर्वेश बागला, नितेश लाखोटिया, राजेश सारस्वत, विक्रम परसरामपुरिया, सुदर्शन चितलांगिया, अनुराग पोद्दार का योगदान रहा. शुक्रवार को शाम चार बजे श्री श्याम मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मंदिर परिसर आयेगी.
