झारखंड में बिजली का करंट लगने से विशालकाय हाथी की मौत

बेड़ो (झारखंड) : रांची जिले के बेड़ो थाना अंतर्गत घाघरा गांव के निकट बुधवार के अहले सुबह 4 बजे बिजली का करंट लगने से एक विशालकाय हाथी की मौत हो गयी.जानकारी के अनुसार किसान लकड़ी का खूंटा गाड़ कर सिंचाई के लिए बिजली का नंगा तार खेत में ले गये थे. जंगली हाथियों का झुंड […]

बेड़ो (झारखंड) : रांची जिले के बेड़ो थाना अंतर्गत घाघरा गांव के निकट बुधवार के अहले सुबह 4 बजे बिजली का करंट लगने से एक विशालकाय हाथी की मौत हो गयी.जानकारी के अनुसार किसान लकड़ी का खूंटा गाड़ कर सिंचाई के लिए बिजली का नंगा तार खेत में ले गये थे.

जंगली हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर खेतों की ओर जा रहा था, उसी दौरान एक विशालकाय जंगली हाथी का सूंड बिजली के तार से सट गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. करंट लगने के बाद हाथी काफी देर तक बचाव के लिए चिंघाड़ता रहा.घटना की सूचना वन विभाग को ग्रामीणों ने दी, जिसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >