रांची : उग्रवादियों से लड़ने के लिए 200 स्मॉल एक्शन टीम तैयार, और 300 टीम बनेगी

22 जिलों में प्रतिनियुक्त की गयी है टीम रांची : झारखंड में उग्रवादियों से लड़ने के लिए पहले चरण में 200 स्मॉल एक्शन टीम तैयार की गयी है. टीम को संबंधित 22 जिलों में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है. सिर्फ देवघर और गोड्डा में टीम नहीं बनायी गयी है. स्मॉल एक्शन टीम को केंद्र सरकार […]

22 जिलों में प्रतिनियुक्त की गयी है टीम
रांची : झारखंड में उग्रवादियों से लड़ने के लिए पहले चरण में 200 स्मॉल एक्शन टीम तैयार की गयी है. टीम को संबंधित 22 जिलों में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है. सिर्फ देवघर और गोड्डा में टीम नहीं बनायी गयी है.
स्मॉल एक्शन टीम को केंद्र सरकार के निर्देश पर नौ सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है. गौरतलब है कि स्मॉल एक्शन टीम का गठन उग्रवादियों के खिलाफ चलाये जाने वाले अभियान के लिए किया गया है. इसके अलावा 300 और स्मॉल एक्शन टीम तैयार की जायेगी. इन्हें भी उग्रवाद प्रभावित जिलों में तैनात किया जायेगा.
किस जिले में कितनी टीम तैनात की गयी
जिला टीम
बोकारो 06
चतरा 16
चाईबासा 07
धनबाद 02
दुमका 02
गुमला 18
गढ़वा 18
गिरिडीह 16
हजारीबाग 07
जमशेदपुर 05
कोडरमा 03
खूंटी 08
लोहरदगा 08
लातेहार 22
पलामू 29
पाकुड़ 04
रांची 08
रामगढ़ 03
सिमडेगा 13
सरायकेला 03
जामताड़ा 01
साहेबगंज 01
कुल 200

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >