रांची : स्टेट टॉपर किये जायेंगे पुरस्कृत

तीन टॉपरों को पदक के साथ मिलेगा नगद पुरस्कार जैक का स्थापना दिवस समारोह आज रांची : झारखंड एकेडेमिक काउंसिल (जैक) का स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह सोमवार को मनाया जायेगा. समारोह में मैट्रिक, इंटर और इंटरमीडिएट वोकेशनल परीक्षा के टॉपर सम्मानित किये जायेंगे. राज्य में पहला स्थान प्राप्त करनेवाले विद्यार्थी को 21 हजार रुपये […]

तीन टॉपरों को पदक के साथ मिलेगा नगद पुरस्कार
जैक का स्थापना दिवस समारोह आज
रांची : झारखंड एकेडेमिक काउंसिल (जैक) का स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह सोमवार को मनाया जायेगा. समारोह में मैट्रिक, इंटर और इंटरमीडिएट वोकेशनल परीक्षा के टॉपर सम्मानित किये जायेंगे. राज्य में पहला स्थान प्राप्त करनेवाले विद्यार्थी को 21 हजार रुपये व स्वर्ण पदक, सेकेंड टॉपर को 15 हजार रुपये व रजत पदक और तृतीय टॉपर को 10 हजार रुपये व कांस्य पद दिया जायेगा. जैक टॉपर का नाम भी सोमवार को ही जारी करेगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव एपी सिंह होंगे.
माध्यमिक शिक्षा निदेशक जटाशंकर चौधरी, झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशक उमाशंकर सिंह और जैक के अध्यक्ष डॉ अरविंद प्रसाद सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे.
बेस्ट स्कूल-कॉलेज का चयन नहीं :इस वर्ष बेस्ट स्कूल-कॉलेज को भी पुरस्कृत नहीं किया जायेगा. चयन की प्रक्रिया स्पष्ट नहीं होने के कारण इस वर्ष चयन नहीं किया गया है.
आज जारी होगा टॉपरों का नाम
जैक ने उत्तरपुस्तिका की स्क्रूटनी के बाद टॉपरों की लिस्ट तैयार की है. टॉपरों के नाम की घोषणा भी समारोह में ही की जायेगी. इस वर्ष मैट्रिक, इंटर व इंटरमीडिएट वोकेशनल परीक्षा के टॉपरों को पुरस्कृत किया जायेगा. रिजल्ट जारी नहीं होने के कारण इस वर्ष मदरसा व मध्यमा परीक्षा के टॉपरों को पुरस्कृत नहीं किया जायेगा.
अब मान्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन
स्कूल-कॉलेजों की मान्यता के लिए अब झारखंड एकेडमिक काउंसिल ऑनलाइन आवेदन जमा लेगा. इसके लिए झारखंड एकेडेमिक काउंसिल ने सॉफ्टवेयर तैयार किया है. इसका शुभारंभ झारखंड एकेडेमिक काउंसिल के स्थापना दिवस पर किया जायेगा. इसे लेकर विशेष निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >