रांची : चड्डी बनियान गिरोह के पांच सदस्य गये जेल

रांची : कांके थाना की पुलिस ने चड्डी बनियान गिरोह के पांच सदस्यों बल्लू उर्फ धन्नालाल उर्फ बल्लू पार्दी (मध्य प्रदेश), ब्रजमोहन काड़े, रोहित काले, अजय काड़े (यूपी) व राहुल अशोकर पवार(महाराष्ट्र) को सोमवार को जेल भेज दिया़ बल्लू को बिहार के किउल स्टेशन से तथा उसकी निशानदेही पर अन्य अारोपियों को दूसरी जगह से […]

रांची : कांके थाना की पुलिस ने चड्डी बनियान गिरोह के पांच सदस्यों बल्लू उर्फ धन्नालाल उर्फ बल्लू पार्दी (मध्य प्रदेश), ब्रजमोहन काड़े, रोहित काले, अजय काड़े (यूपी) व राहुल अशोकर पवार(महाराष्ट्र) को सोमवार को जेल भेज दिया़
बल्लू को बिहार के किउल स्टेशन से तथा उसकी निशानदेही पर अन्य अारोपियों को दूसरी जगह से गिरफ्तार किया गया़ कांके के अरसंडे में सेवानिवृत्त प्रोफेसर के घर हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने अपराधियाें के पास से लगभग 55 हजार रुपये, गहने व कीमती सामान तथा चोरी करने में प्रयुक्त औजार जब्त किया है़ यह जानकारी ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर ने दी़
पुलिस के अनुसार सरगना बल्लू ने पुलिस को बताया कि उसने वर्ष 2017 में चड्डी बनियान गिरोह बनाया था़ उस समय वह जेल गया था. एक साल बाद वह जमानत पर बाहर अाया और फिर से चोरी करने लगा़ बताया कि बिहार के जमालपुर (मुंगेर) के हवाई अड्डा के पास उसके गैंग के सदस्य रहते हैं. मुंगेर में वे लोग घटना को अंजाम नहीं देते़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >