रांची : पीएलएफआइ के पूर्व एरिया कमांडर को अपराधियों ने गोली मारी, गंभीर

पूर्व एरिया कमांडर डेविड भगत के ग्रुप में था घायल सुंदर दास, वर्तमान में जमीन का कारोबार से भी जुड़ा है रांची : पीएलएफआइ के पूर्व एरिया कमांडर सुंदर दास (42) को रूक्का डैम के पास बाइक से आये दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. एक गोली उसके हाथ में और दो गोली उसके […]

पूर्व एरिया कमांडर डेविड भगत के ग्रुप में था घायल सुंदर दास, वर्तमान में जमीन का कारोबार से भी जुड़ा है
रांची : पीएलएफआइ के पूर्व एरिया कमांडर सुंदर दास (42) को रूक्का डैम के पास बाइक से आये दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. एक गोली उसके हाथ में और दो गोली उसके पेट में लगी है. गंभीरावस्था में उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है़ घटना शाम चार बजे की बतायी जा रही है.
बताया जाता है कि सावन खत्म होने पर वह अपने कुछ दोस्तों व परिवार के सदस्यों के साथ रूक्का डैम में पिकनिक मनाने गया था. वह मूल रूप से इटकी के तिलकसुती का निवासी है. जानकारी के अनुसार वह पीएलएफआइ के एरिया कमांडर डेविड भगत के साथ भी काम कर चुका है.
उस समय उसका सहयोगी बबलू गोप था. बाद में दोनों पीएलएफआइ छोड़ अपने तरीके से लेवी वसूलने में लग गये़ लेवी काे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था़ उस विवाद में बबलू गोप ने इटकी में ही सुंदर दास को गोली मार दी थी. उस मामले में बबलू गोप अभी जेल में है. आशंका जतायी जा रही है कि बबलू गोप के सहयोगियों ने ही उसे गोली मारी है़
वर्तमान में सुंदर दास कोकर में रह रहा है. बताया जाता है कि वह जमीन के कारोबार से भी जुड़ा है. उस पर इटकी में लूट, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, लेवी वसूलने के तीन, मांडर में हत्या का प्रयास व बेड़ो में गोली मार कर हत्या करने, आर्म्स एक्ट सहित तीन मामले दर्ज है़ं इधर इस संबंध में एसएसपी का कहना है कि यह बबलू गोप के साथ आपसी विवाद का मामला लग रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >