रांची : झारखंड पार्टी व इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने गठबंधन करते हुए विधानसभा चुनाव में तीसरे विकल्प के रूप में सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है़ इसकी घोषणा करते हुए कार्निवाल सभागार, डिबडीह में झारखंड पार्टी के प्रधान महासचिव अशोक कुमार भगत ने कहा कि दोनों पार्टियों का गठन देश की आजादी के तुरंत बाद हुआ है़ वहीं कांग्रेस हो या भाजपा दोनों ने जनता के अधिकारों का हनन किया है.
झापा व मुस्लिम लीग में गठबंधन
रांची : झारखंड पार्टी व इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने गठबंधन करते हुए विधानसभा चुनाव में तीसरे विकल्प के रूप में सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है़ इसकी घोषणा करते हुए कार्निवाल सभागार, डिबडीह में झारखंड पार्टी के प्रधान महासचिव अशोक कुमार भगत ने कहा कि दोनों पार्टियों का गठन देश […]

उन्हें नुकसान पहुंचाया है़ इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रदेश अध्यक्ष सैयद अमजद अली ने कहा कि हमारी पार्टी का समीकरण ‘आदम’, अर्थात आदिवासी, दलित और मुस्लिम है़ आदिवासी, अल्पसंख्यक व मुस्लिम समुदाय की शक्ति ही राज्य के विकास की नीति तय करने की हकदार है़
तीसरे मोर्चा के लिए क्षेत्रीय पार्टियों से बात चल रही है, जिसके बाद घोषणा की जाएगी की कौन कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगा़ मौके पर झारखंड पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष किरण आइंद, महासचिव उमेश कुमार पांडेय, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रदेश महासचिव साजिद आलम, उपाध्यक्ष अब्दुल कय्यूम, प्रवक्ता मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी, उपाध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा व मो शहाबुद्दीन उपस्थित थे़