गणित हर विषय की रही है जननी : डॉ मुंडा

रांची : डीएसपीएमयू के गणित विभाग में आयोजित कार्यशाला मंगलवार संपन्न हो गयी. मौके पर कुलपति डॉ एसएन मुंडा ने कहा कि गणित हर विषय की जननी है. इस विषय को गहराई से जानने पर यह बहुत ही रोचक हैै. सावित्री बाय फुले विवि पुणे के सेवानिवृत्त प्रो एसए कात्रेय ने कहा कि लिनियर अलजेब्रा […]

रांची : डीएसपीएमयू के गणित विभाग में आयोजित कार्यशाला मंगलवार संपन्न हो गयी. मौके पर कुलपति डॉ एसएन मुंडा ने कहा कि गणित हर विषय की जननी है. इस विषय को गहराई से जानने पर यह बहुत ही रोचक हैै. सावित्री बाय फुले विवि पुणे के सेवानिवृत्त प्रो एसए कात्रेय ने कहा कि लिनियर अलजेब्रा का उपयोग विभिन्न जगहों पर अलग-अलग रूप में होता है. गूगल में भी इसका उपयोग होता है.

मौके पर गणेश एस कड़ो और रामकृष्ण मिशन विवि वेलुर मठ के प्रो सौमिक पाल ने भी अपने विचार रखे. विद्यार्थी रिया अानंद , रीतेश कुमार तिवारी, सामंतो साहू ने इस कार्यक्रम को बहुत ही उपयोगी बताया. स्वागत विभागाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार महतो ने किया. संचालन डॉ आशीष कुमार झा व धन्यवाद ज्ञापन डॉ आरए तिवारी ने किया. इस मौके पर प्रो एनसी दास,डॉ केसी प्रसाद, डॉ नमिता सिंह सहित कई शिक्षक व विभिन्न विवि से आये लगभग 80 विद्यार्थी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >