शिवभक्तों के लिए युवा मंच ने लगाया शिविर

रांची : सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर महादेव मंडा, लोअर चुटिया में शिवभक्तों के लिए निःशुल्क सेवा शिविर लगाया गया. सेवा शिविर में युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल शामिल हुए. इसके माध्यम से शिव भक्तों के बीच युवा मंच के सदस्यों ने चाय और बिस्किट का वितरण किया. मंच के सदस्य […]

रांची : सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर महादेव मंडा, लोअर चुटिया में शिवभक्तों के लिए निःशुल्क सेवा शिविर लगाया गया. सेवा शिविर में युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल शामिल हुए. इसके माध्यम से शिव भक्तों के बीच युवा मंच के सदस्यों ने चाय और बिस्किट का वितरण किया.

मंच के सदस्य विशाल पाड़िया ने कहा कि मंच हमेशा धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि लेता रहा है और उसके अनुरूप कार्य करता रहा है. मंच के माध्यम से हम अधिक लोगों तक सेवा कार्य पहुंचा पायें, यही हमारा संकल्प और लक्ष्य रहा है. सचिव विकास अग्रवाल ने कहा कि युवा मंच के सदस्यों ने चारों सोमवारी शिव भक्तों की सेवा की है.
निःशुल्क सेवा शिविर में अजय खेतान, प्रमोद मोदी, दीपक जालान, राजकुमार अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, सचिन मोतिका, यश गुप्ता, अमित सेठी, दीपक कुमार जालान, सुमित मोदी, आशीष गोयनका, संजय बजाज, विनोद अग्रवाल, आशीष डालमिया, अमित माहेश्वरी, स्पर्श चौधरी, अजय जैन, विजय जैन, समीर जोशी, सेजल बजाज, अजय खेतान, सौरभ बजाज व बनवारी लाल मोदी आदि की भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >