रांची : केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय देश में पीएम आवास योजना के तहत अब तक हुई प्रगति के आधार पर पीएमएवाइ अवार्ड 2019 के तहत पुरस्कार देगा. आवास योजना में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करनेवाले राज्यों, नगर निगमों व नगर परिषदों के साथ अच्छे आवास वाले लाभुकों को भी सम्मानित किया जायेगा. पीएम आवास के साथ सेल्फी या पीएम आवास की फोटो भेजने पर लाभुकों का चयन होगा.
सेल्फी भेजें, मिलेगा पुरस्कार
रांची : केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय देश में पीएम आवास योजना के तहत अब तक हुई प्रगति के आधार पर पीएमएवाइ अवार्ड 2019 के तहत पुरस्कार देगा. आवास योजना में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करनेवाले राज्यों, नगर निगमों व नगर परिषदों के साथ अच्छे आवास वाले लाभुकों को भी सम्मानित किया जायेगा. पीएम आवास के […]

प्रत्येक राज्य से तीन बेहतर पीएम आवासों के लाभुकों को मिलेगा पुरस्कार : नगरीय प्रशासन निदेशालय के सहायक निदेशक संजय कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार देश के सभी राज्यों के लाभुकों को पुरस्कृत करेगी. प्रत्येक राज्य से तीन चयनित आवासों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा.
कैसे भेजें अपना फोटो या सेल्फी
पीएम आवास (शहरी) का प्रत्येक लाभुक अपने आवास की अधिकतम दो फोटो व दो सेल्फी मोबाइल एप के माध्यम से अपलोड कर सकता है. इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से PMAY(U) एेप डाउनलोड करने के बाद लाभुक को अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा.
उसके बाद लाभुक इस मोबाइल एप में अपने आवास की फोटो या सेल्फी क्लिक करके अपलोड कर सकेगा. इस प्रकार सभी राज्यों से इस ऐप के माध्यम से प्राप्त बेहतर फोटो या सेल्फी में से प्रत्येक राज्य के तीन लाभुकों का चयन कर उनको राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से नवाजा जायेगा.
सेल्फी या फोटो भेजने की आखिरी तिथि 20 अगस्त है
संजय कुमार ने बताया कि लाभुकों द्वारा अपने पीएम आवास की फोटो या सेल्फी पीएमएवाइ मोबाइल एप पर अपलोड करने की आखिरी तिथि 20 अगस्त है. नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह ने सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिखकर निकायों में 13 व 14 अगस्त तक व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया है. कहा है कि अधिक से अधिक लाभुकों तक इस मुहिम के बारे में जानकारी मिलनी चाहिए.