रांची : गणित विभाग में लिनियर अलजेब्रा पर कार्यशाला

रांची : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि अंतर्गत गणित विभाग में शनिवार से लिनियर अलजेब्रा पर चार दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई. इंडियन मैथमेटिक्स कंसोरियम व झारखंड सोसाइटी अॉफ मैथमेटिकल साइंस के सहयोग से आयोजित यह कार्यशाला 13 अगस्त तक चलेगी. मौके पर आइआइटी धनबाद के डॉ बीके राजहंस अौर उच्च शिक्षा प्रधान सचिव शैलेश कुमार […]

रांची : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि अंतर्गत गणित विभाग में शनिवार से लिनियर अलजेब्रा पर चार दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई. इंडियन मैथमेटिक्स कंसोरियम व झारखंड सोसाइटी अॉफ मैथमेटिकल साइंस के सहयोग से आयोजित यह कार्यशाला 13 अगस्त तक चलेगी.

मौके पर आइआइटी धनबाद के डॉ बीके राजहंस अौर उच्च शिक्षा प्रधान सचिव शैलेश कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे. डॉ केसी प्रसाद व डॉ एस काटरे ने लिनियर अलजेब्रा की उपयोगिता पर प्रकाश डाला. अध्यक्षता प्रो एमसी दास ने की.
इस अवसर पर प्रो अशोक कुमार चौधरी और डॉ एनडी गोस्वामी ने भी विचार रखे. डॉ अशोक मेहता ने आगंतुकों का स्वागत किया. डॉ आशीष कुमार झा ने मंच संचालन किया. रांची विवि स्नातकोत्तर गणित विभागाध्यक्ष डॉ आरए तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया. इस अवसर पर हिमांशु कुमार पांडेय, प्रो अनिता कुमार व रिमिल आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >