रांची : राजेंद्रकांत ने ज्ञापन देकर लगाया आरोप, कहा जदयू विधायक ने गलत दस्तावजे से खरीदी है जमीन

मंत्री सहिस ने सुनी लोगों की समस्या रांची : जल संसाधन मंत्री रामचंद्र सहिस ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में जनता दरबार लगाया़ जनता दरबार में राज्य के विभिन्न हिस्से से लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे़ जनता दरबार में गुमला से आये कनीय अभियंता महेश प्रसाद ने प्रोन्नति नहीं मिलने, हरमू हाउसिंग कॉलोनी के […]

मंत्री सहिस ने सुनी लोगों की समस्या
रांची : जल संसाधन मंत्री रामचंद्र सहिस ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में जनता दरबार लगाया़ जनता दरबार में राज्य के विभिन्न हिस्से से लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे़
जनता दरबार में गुमला से आये कनीय अभियंता महेश प्रसाद ने प्रोन्नति नहीं मिलने, हरमू हाउसिंग कॉलोनी के चंदन पाठक ने नाली निर्माण कार्य में व्यवधान को दूर करने की समस्या रखी़ वहीं रांची के हरेंद्र करमाली ने सदर अस्पताल में सुरक्षाकर्मी को कार्य से हटा देने, बोकारो नावाडीह से आये हेमलाल महतो ने सोलर पंप मरम्मत कराने, नावाडीह बोकारो से ही आये दीनू महतो ने तलाब का सुंदरीकरण कराने को लेकर गुहार लगायी़
दुमका दोमुहानी से आये सेवानिवृत्त पशुधन सहायक बालेश्वर दास ने एसीपी एवं एमसीपी का लाभ अब तक नहीं मिलने का मामला रखा़ इचागढ़ नीमडीह से आए प्रेमचंद महतो ने विस्थापितों को मुआवजा नहीं मिलने का मामला रखा़ कनीय अभियंता अरुण कुमार सिंह अभियंताओं के सेवा विस्तार और बकाये मानदेय के भुगतान को लेकर अपनी बातें रखी़ं जनता दरबार में पुंदाग, सरना टोली के रैयत राजेंद्रकांत महतो ने बिहार से जदयू के विधायक सुनील चौधरी पर पर गलत दस्तावेज के सहारे उसकी 53़ 33 डिसमिल जमीन खरीदने का आरोप लगाते हुए मंत्री से कार्रवाई की मांग की है़ इधर इस शिकायत के बाबत पूछे जाने पर कशिश डेवलपर के निदेशक अजीत चौधरी ने कहा कि ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है़ ऐसा कुछ नहीं हुआ होगा़
जनता दरबार में लोग उम्मीद से आ रहे हैं : सहिस
मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि दरबार में लोग अपनी समस्या को लेकर आ रहे है़ं हमारा प्रयास है कि लोगों की समस्याओं का समाधान हो ताकि लोग जिस उम्मीद से आ रहे हैं, उसे पूरा कर सकूं. राज्य भर के लोगों का जनता दरबार में आना इसकी सार्थकता सिद्ध कर रहा है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >