श्रमदान से बनाया बांध, खेतों की होगी सिंचाई

मेसरा : बूटी गांव के ग्रामीणों ने श्रमदान से बेकार बहने वाले पानी को न सिर्फ खेतों तक पहुंचाया बल्कि जल संरक्षण के क्षेत्र में भी मिसाल पेश की है. मुखिया जुगुन मुंडा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बूटी पीएचइडी जल शोधन प्लांट से बेकार बहने वाले पानी को बूटी गांव में रोकने के लिए […]

मेसरा : बूटी गांव के ग्रामीणों ने श्रमदान से बेकार बहने वाले पानी को न सिर्फ खेतों तक पहुंचाया बल्कि जल संरक्षण के क्षेत्र में भी मिसाल पेश की है. मुखिया जुगुन मुंडा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बूटी पीएचइडी जल शोधन प्लांट से बेकार बहने वाले पानी को बूटी गांव में रोकने के लिए बांध बनाया.

इसके बाद कैनाल बना कर इस पानी को खेतों तक पहुंचाया. इस कार्य में ग्रामीणों को करीब एक सप्ताह लगा. मुखिया ने बताया कि ग्रामीणों ने चंदा कर भाड़े पर जेसीबी मशीन मंगवायी. उससे मिट्टी की कटाई करायी व खुद भी श्रमदान किया.
अब जल शोधन प्लांट से बेकार बहने वाले पानी से खेत सिंचित होंगे. 300 एकड़ से ज्यादा भूमि सिंचित होगी : मुखिया के अनुसार बूटी गांव में बनाये गये बांध से बूटी ऊपर टोला, पाहन टोला, महतो टोला, ढांप टोली, नायक टोला, किशुनपुर, खिजुरटोला, ओहदार टोला व महतो टोला की लगभग 300 एकड़ भूमि सिंचित होगी. बांध से निकाले गये कैनाल के माध्यम से इन गांवों के खेतों तक पानी पहुंचेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >