रांची : मोबाइल लूटने के क्रम में छात्र को चाकू मारा

रांची : पहाड़ी मंदिर के नीचे स्थित नौवा टोली में मंगलवार की रात आठ बजे रिक्शा चालक राहुल वर्मा ने मोबाइल लूटने के क्रम में छात्र पारस शर्मा को छाती के बगल में चाकू मार दिया और मोबाइल लूट कर भागने लगा. इस दौरान नौवा टोली निवासी बंटी शर्मा के पुत्र निखिल शर्मा ने अारोपी […]

रांची : पहाड़ी मंदिर के नीचे स्थित नौवा टोली में मंगलवार की रात आठ बजे रिक्शा चालक राहुल वर्मा ने मोबाइल लूटने के क्रम में छात्र पारस शर्मा को छाती के बगल में चाकू मार दिया और मोबाइल लूट कर भागने लगा. इस दौरान नौवा टोली निवासी बंटी शर्मा के पुत्र निखिल शर्मा ने अारोपी को दौड़ा कर पकड़ लिया और उससे चाकू छीन लिया.
इसके बाद उसने सुखदेवनगर पुलिस को इसकी सूचना दी़ तत्काल ही पीसीआर वहां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर थाना ले गयी़ वहीं पारस शर्मा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल से रिम्स रेफर किया गया़ पारस शर्मा सती मंदिर के समीप का रहनेवाला है. गिरफ्तार आरोपी राहुल वर्मा शिवपुरी में रहता है. बुधवार को सुखदेवनगर पुलिस उसे जेल भेजेगी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >