रांची : खादगढ़ा बस स्टैंड में टिकट काउंटर का उदघाटन

रांची : बिरसा मुंडा बस टर्मिनल खादगढ़ा में मंगलवार को अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने टिकट काउंटर का उदघाटन किया. इस काउंटर से अब यात्री बिहार, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के विभिन्न शहरों में जानेवाली बसों का टिकट कटवा सकते हैं. इसके अलावा झारखंड के सभी जिलों के लिए खुलने वाली बसों […]

रांची : बिरसा मुंडा बस टर्मिनल खादगढ़ा में मंगलवार को अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने टिकट काउंटर का उदघाटन किया. इस काउंटर से अब यात्री बिहार, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के विभिन्न शहरों में जानेवाली बसों का टिकट कटवा सकते हैं.
इसके अलावा झारखंड के सभी जिलों के लिए खुलने वाली बसों की टिकट भी इस काउंटर से ही जारी किये जायेंगे. ज्ञात हो कि चार साल पहले यहां टर्मिनल भवन का उदघाटन किया गया था. यहां बसों के लिए एक दर्जन काउंटर तो बनाये गये थे. लेकिन, बसों के एजेंट इन काउंटरों में बैठने के लिए तैयार नहीं थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >