रांची : चुनाव से पहले कुरमी को मिले एसटी का दर्जा

रांची : कुरमी/कुड़मी समाज के नामधारी संगठनों की संयुक्त बैठक रविवार को होटल गंगा आश्रम में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से समाज के सभी नौ संगठनों को मिला कर कोर कमेटी का गठन किया गया. इस दौरान विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार से एसटी का दर्जा देने की मांग की गयी. बैठक की अध्यक्षता […]

रांची : कुरमी/कुड़मी समाज के नामधारी संगठनों की संयुक्त बैठक रविवार को होटल गंगा आश्रम में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से समाज के सभी नौ संगठनों को मिला कर कोर कमेटी का गठन किया गया. इस दौरान विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार से एसटी का दर्जा देने की मांग की गयी.
बैठक की अध्यक्षता कुरमी/ कुड़मी विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने की व संचालन कुरमी महासभा के प्रदेश महासचिव कारीनाथ महतो ने किया. बैठक में कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा, कुरमी महासभा, कुड़मी सेना टोटेमिक, कुरमी विकास परिषद, कुड़मी आंदोलनकारी मंच, कुरमी विकास मंच, कुड़मी संस्कृति विकास समिति, झारखंड आदिवासी कुड़मी समाज व आदिवासी कुड़मी एकता मंच के पांच-पांच प्रतिनिधियों ने भाग लिया. नयी कमेटी की बैठक के बाद शीतल ओहदार ने कहा कि समाज हित में कुरमी/कुड़मी समाज के सभी नामधारी संगठनों को एक मंच पर आने से समाज मजबूत हुआ है. बैठक में रूपलाल महतो, तन्नू महतो, हेमंत महतो, भूषण महतो आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >