रांची : मोबाइल व पर्स लूटने के आरोपी गिरफ्तार

रांची : लोअर बाजार पुलिस ने मोबाइल और पर्स लूटने के आरोप में गिरफ्तार तीन आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया. जिन्हें जेल भेजा गया है, उनमें इमली चौक निवासी माे तबरेज और मो सैफ के अलावा हरमू बस्ती निवासी सुमित गाड़ी शामिल हैं. पुलिस के अनुसार बसंत बिहार निवासी सतीश सिंह से शुक्रवार […]

रांची : लोअर बाजार पुलिस ने मोबाइल और पर्स लूटने के आरोप में गिरफ्तार तीन आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया. जिन्हें जेल भेजा गया है, उनमें इमली चौक निवासी माे तबरेज और मो सैफ के अलावा हरमू बस्ती निवासी सुमित गाड़ी शामिल हैं. पुलिस के अनुसार बसंत बिहार निवासी सतीश सिंह से शुक्रवार की रात करीब 9.30 बजे तीनों अपराधियों ने हरमू मैदान से चाकू के बल पर मोबाइल और पर्स छीन लिया था.
घटना के बाद आरोपियों को सतीश सिंह को धमकी देकर वहां से भगा दिया था. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदि हैं. इसी वजह से लूटपाट करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >