चान्हो :दो किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

चान्हो : पुलिस ने वाहन चेकिंग के क्रम मे दो गांजा तस्करों को दो किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार की शाम को बीजूपाड़ा-खलारी रोड में आनंद शीला मोड़ के निकट वाहन चेकिंग के क्रम में पतरातू के भुरकुंडा निवासी अमर कुमार सोनी व मो तौहिद को बाइक […]

चान्हो : पुलिस ने वाहन चेकिंग के क्रम मे दो गांजा तस्करों को दो किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार की शाम को बीजूपाड़ा-खलारी रोड में आनंद शीला मोड़ के निकट वाहन चेकिंग के क्रम में पतरातू के भुरकुंडा निवासी अमर कुमार सोनी व मो तौहिद को बाइक की तलाशी ली.
इस क्रम में उन्हें दो किलो गांजा मिला. पूछताछ में दोनों युवकों ने बाइक से भुरकुंडा से खलारी व रामगढ़ तक गांजा की तस्करी करने की बात स्वीकारा है. दोनों आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >