रांची : साफ पानी में भी पनपते हैं डेंगू-चिकनगुनिया के मच्छर

रांची : राजधानी में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि मच्छरजनित बीमारियों पर रोकथाम के लिए निगम सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में उपस्थित निगमकर्मियों को कीट वैज्ञानिक साज्ञा सिंह ने बताया कि डेंगू एवं चिकनगुनिया के मच्छर साफ पानी में भी पनपते हैं. ये किसी भी मकान, दुकान, खाली जगह पर पड़े हुए […]

रांची : राजधानी में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि मच्छरजनित बीमारियों पर रोकथाम के लिए निगम सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में उपस्थित निगमकर्मियों को कीट वैज्ञानिक साज्ञा सिंह ने बताया कि डेंगू एवं चिकनगुनिया के मच्छर साफ पानी में भी पनपते हैं.
ये किसी भी मकान, दुकान, खाली जगह पर पड़े हुए मिट्टी के बरतन, स्टील आदि के बरतन, टायर छतों की खुली पानी टंकियों में एक सप्ताह से अधिक समय तक जमे पानी में आसानी से पनप सकते हैं. इसलिए लोग अपने घर आंगन, छत या घर के आसपास में कोई वस्तुएं न रखें, जहां पानी जमा हो सके. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने कहा कि मच्छरों का लार्वा न पनप पायें. इसके लिए निगम कर्मी लगातार अभियान चलायें. मौके पर उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार सहित निगम के सभी वार्ड के सुपरवाइजर उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >