रातू : पर्यावरण से छेड़छाड़ नहीं रुका, तो सांस लेना भी होगा मुश्किल : भगत

रातू : महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर पुरियों पंचायत भवन सभागार में पर्यावरण संतुलन विषय पर कार्यक्रम किया गया. इस दौरान विकास भारती बिशुनपुर के सचिव अशोक भगत ने ग्रामीणों के बीच एक हजार फलदार पौधे वितरित किये. पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण किया. उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाये रखना […]

रातू : महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर पुरियों पंचायत भवन सभागार में पर्यावरण संतुलन विषय पर कार्यक्रम किया गया. इस दौरान विकास भारती बिशुनपुर के सचिव अशोक भगत ने ग्रामीणों के बीच एक हजार फलदार पौधे वितरित किये. पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण किया. उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाये रखना हमारा कर्तव्य है. इसके लिए अधिकाधिक पौधा लगाने की जरूरत है. पेड़ों की अंधाधुंध कटाई का परिणाम हम सबके सामने है.
अगर अपने स्वार्थ के कारण पर्यावरण से छेड़छाड़ करना नहीं छोड़ेंगे, तो सांस लेना भी मुश्किल हो जायेगा. मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष परमेश्वर गोप, संजीव तिवारी, प्रवीण सिंह, मुखिया ज्योति भगत, रीता देवी, डॉ अजीत पांडेय, देवेंद्र मंडल, कुमुद ठाकुर, अनिल टोप्पो, बसंत कुमार, उज्ज्वल उरांव, ग्राम प्रधान, पंसस सहित ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >