रांची : पार्थिव की मौत में लापरवाही के बिंदु पर पुलिस की जांच शुरू

रांची : लालपुर थाना क्षेत्र के सर्कुलर रोड स्थित न्यूक्लियस मॉल में एस्केलेटर से उलझ कर गिरने से हुई पार्थिव साह की मौत के मामले में लालपुर थाना में दर्ज केस की पुलिस ने जांच तेज कर दी है. पुलिस जल्द ही घटना से संबंधित जांच के लिए मॉल से जब्त सीसीटीवी फुटेज कोलकाता सीएफएसएल […]

रांची : लालपुर थाना क्षेत्र के सर्कुलर रोड स्थित न्यूक्लियस मॉल में एस्केलेटर से उलझ कर गिरने से हुई पार्थिव साह की मौत के मामले में लालपुर थाना में दर्ज केस की पुलिस ने जांच तेज कर दी है.
पुलिस जल्द ही घटना से संबंधित जांच के लिए मॉल से जब्त सीसीटीवी फुटेज कोलकाता सीएफएसएल के पास भेज सकती है. इसके जरिये यह पता लगाया जायेगा कि कहीं सीसीटीवी फुटेज के साथ कोई छेड़छाड़ तो नहीं हुई है. हालांकि सीनियर पुलिस अधिकारियों ने अभी सीसीटीवी की जांच सीएफएसएल से कराने के लिए अधिकारिक रूप से निर्णय नहीं लिया है. जांच में लापरवाही से संबंधित तथ्य की पुष्टि होने और सीएफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद मामले में मॉल के संचालक विष्णु अग्रवाल के खिलाफ लालपुर पुलिस कार्रवाई सकती है.
उल्लेखनीय है कि पार्थिव साह की मौत को लेकर लालपुर थाना में पार्थिव के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है. केस में विष्णु अग्रवाल को आरोपी बनाया गया है.
पार्थिव की मौत को मॉल प्रबंधक की लापरवाही का नतीजा बताया गया है़ पुलिस सूत्रों के अनुसार पार्थिव के परिवार की स्थिति सामान्य होने के बाद घटना के दौरान मौजूद उसके परिवार के सदस्यों का बारी- बारी से बयान लिया जायेगा. केस के सुपरविजन में आरोप सही पाये जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >