रांची : छात्र संघ ने किया डीएसपीएमयू वीसी का घेराव

रांची : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में 15 फीसदी सीट पर अतिरिक्त फीस लेकर नामांकन लेने का विवि छात्र संघ ने विरोध किया है. छात्र संघ ने शुक्रवार को विवि के कुलपति डॉ सत्यनारायण मुंडा का घेराव किया. अध्यक्ष अमन दीप मुंडा ने कहा कि विवि तत्काल यह निर्णय वापस ले, नहीं तो […]

रांची : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में 15 फीसदी सीट पर अतिरिक्त फीस लेकर नामांकन लेने का विवि छात्र संघ ने विरोध किया है. छात्र संघ ने शुक्रवार को विवि के कुलपति डॉ सत्यनारायण मुंडा का घेराव किया. अध्यक्ष अमन दीप मुंडा ने कहा कि विवि तत्काल यह निर्णय वापस ले, नहीं तो छात्र संघ आंदोलन करेगा. लगभग तीन घंटे तक कुलपति का घेराव किया गया. कुलपति ने आश्वासन दिया कि इस मामले पर एक जुलाई को अंतिम निर्णय लिया जायेगा. विवि में एक जुलाई को सिंडिकेट की बैठक है.
बैठक में छात्र संघ की मांग पर विचार किया जायेगा. विवि में 15 फीसदी सीट बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. बढ़ी हुई सीट पर विद्यार्थी अतिरिक्त फीस देकर नामांकन ले सकते हैं. विज्ञान संकाय के लिए 10 हजार, सामाजिक विज्ञान संकाय के लिए आठ व मानविकी संकाय के लिए छह हजार रुपये अतिरिक्त शुल्क के रूप में लिये जायेंगे. कुलपति का घेराव करनेवालों में आदित्य दास, सूरज टोप्पो, आकाश कच्छप, आसिफ इकबाल आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >