रांची : आज सीयूजे पहुंचेगी नैक टीम

रांची : राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की पांच सदस्यीय टीम गुरुवार से झारखंड केंद्रीय विवि का दौरा करेगी. तीन दिवसीय दौरे में नैक टीम विवि में पठन-पाठन एवं शोध की स्थिति का मूल्यांकन करेगी. इसके अलावा प्रयोगशाला, कक्षा, हॉस्टल आदि अन्य सुविधाओं का जायजा लेगी. टीम की अनुशंसा के आधार पर केंद्रीय विवि […]

रांची : राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की पांच सदस्यीय टीम गुरुवार से झारखंड केंद्रीय विवि का दौरा करेगी. तीन दिवसीय दौरे में नैक टीम विवि में पठन-पाठन एवं शोध की स्थिति का मूल्यांकन करेगी. इसके अलावा प्रयोगशाला, कक्षा, हॉस्टल आदि अन्य सुविधाओं का जायजा लेगी. टीम की अनुशंसा के आधार पर केंद्रीय विवि की ग्रेडिंग तय की जायेगी.
नैक टीम में देश के कई विवि के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ परमजीत जसवाल (चंडीगढ़), डॉ चंद्रकनाथ यतनूर (हैदराबाद), डॉ दीपक कुमार साहू (भुवनेश्वर), डॉ सुमि कुमार धर (दिल्ली) और डॉ डैरिक मारियो डेनिस (इलाहबाद) शामिल हैं. स्थापना के पिछले दस वर्षों में पहली बार केंद्रीय विवि की नैक ग्रेडिंग की जा रही है. कुलपति प्रो नंदकुमार यादव इंदू ने बताया कि पिछले कई महीनों से तैयारी में लगे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >