रांची : ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की एक एकड़ जमीन पर स्थायी रूप से कब्जा कर लिया है.दिल्ली स्थित एक्जीक्यूटिव ऑथोरिटी द्वारा दिये गये फैसले के आलोक में ईडी के अधिकारियों ने बुधवार को नोटिस चिपकाकर जमीन को कब्जे में ले लिया. पहले जमीन पर अस्थायी रूप से कब्जा किया गया था. ईडी के अधिकारियों ने सदर थाना क्षेत्र के मेसरा मौजा स्थित जमीन पर नोटिस बोर्ड लगाया. यह जमीन दो हिस्सों में है.
आरएस प्लाॅट नंबर 1705 में मधु कोड़ा के नाम पर 52 डिसमिल जमीन और आरएस प्लाट संख्या 1706 में 48 डिसमिल जमीन निबंधित थी. डीड में दोनों की प्लॉट का कुल मूल्य 1.50 लाख रुपये बताया गया है. जबकि जांच एजेंसी उक्त जमीन का वर्तमान बाजार मूल्य चार करोड़ रुपये से ज्यादा मान रही है.
