रांची : गाली देने से मना करने पर बच्चे को चाकू से गोद डाला था

रांची : इस्लाम नगर में भाड़े के मकान में रहने वाले मो शकील ने अपने पुत्र मो शाहिद (12) की हत्या मामले में लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में मो सरफराज उर्फ छोटू को आरोपी बनाया गया है. गिरफ्तार छोटू को मंगलवार को जेल भेज दिया गया. छोटू की निशानदेही पर […]

रांची : इस्लाम नगर में भाड़े के मकान में रहने वाले मो शकील ने अपने पुत्र मो शाहिद (12) की हत्या मामले में लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में मो सरफराज उर्फ छोटू को आरोपी बनाया गया है.
गिरफ्तार छोटू को मंगलवार को जेल भेज दिया गया. छोटू की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है़ मो शकील ने प्राथमिकी में कहा है कि सोमवार को इस्लाम नगर के मदरसा गली में मो शाहिद कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था. उसी समय छोटू वहां से गुजर रहा था. वह सभी बच्चों को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहा था.
मो शाहिद ने छोटू काे गाली देने से मना किया, तो उसने शाहिद को पकड़ लिया और उस पर चाकू से कई वार कर दिये. इसके बाद वह भाग गया. शाहिद के साथ खेल रहे बच्चों ने मुहल्ले वालों की इसकी जानकारी दी. खून से लथपथ मो शाहिद को रिम्स ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >