पहाड़सिंग में उरांवगढ़ा नाला पर चेक डैम का शिलान्यास, सांसद संजय सेठ बोले
अनगड़ा : प्रखंड के बरवादाग पंचायत अंतर्गत पहाड़सिंग में उरांवगढ़ा नाला पर बननेवाले चेक डैम का शिलान्यास रविवार को सांसद संजय सेठ, जिप अध्यक्ष सुकरा सिंह मुंडा व प्रमुख अनिता गाड़ी ने किया. इस चेक डैम का निर्माण लघु सिंचाई प्रमंडल रांची द्वारा 1.22 करोड़ रुपये की लागत से कराया जायेगा. इस चेक डैम के बनने से क्षेत्र की सैकड़ों एकड़ भूमि सिंचित होगी. मौके पर सांसद ने कहा कि सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन आम जनता की गाढ़ी कमाई से किया जाता है.
इसमें गुणवत्ता व पारदर्शिता होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जिस योजना का शिलान्यास कर रहा हूं, उसका समय-समय पर निरीक्षण भी करूंगा. इस दौरान आजसू के केंद्रीय सचिव संजय सिद्धार्थ, जयपाल सिंह, राजेन साहू, शंकर बेदिया, सत्यनारायण मुंडा, बलराम साहू, मो इरफान, राजू महली, अनवर खान, सोनाराम सिंह मुंडा, राजीव कुमार, गौतम साहू, दिवाकर बेदिया, निरंजन रजवार सहित विभागीय अभियंता उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि इस योजना का शिलान्यास 10 जून को किया जाना था, लेकिन सांसद व विधायक कार्यक्रम में नहीं पहुंचे थे. बाद में गांव की पदु देवी ने भूमि पूजन किया था.
