मेसरा : सिर पर गिरा बिजली तार, मौत

मेसरा : बूटी डीहवार मुहल्ला निवासी महावीर साहू की मंगलवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. जानकारी के अनुसार डीहवार मोहल्ला में शाम में ट्रांसफॉर्मर में तार जोड़ने का काम हो रहा था. आसपास ग्रामीण जमा थे. जैसे ही तार […]

मेसरा : बूटी डीहवार मुहल्ला निवासी महावीर साहू की मंगलवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. जानकारी के अनुसार डीहवार मोहल्ला में शाम में ट्रांसफॉर्मर में तार जोड़ने का काम हो रहा था. आसपास ग्रामीण जमा थे. जैसे ही तार जोड़ कर ट्रांसफॉर्मर चालू में बिजली प्रवाहित की गयी. शॉट सर्किट होकर एक तार वहां खड़े महावीर साहू के सिर पर गिर पड़ा. जिसमे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. ग्रामीणों का कहना था कि तार जर्जर हो गया था, जिससे यह घटना घटी. ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की. इस पर वार्ड पार्षद ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. मृतक के दो पुत्र हैं.
मांडर. बरगड़ी के निकट मंगलवार को ग्रामीण विद्युतीकरण के कार्य में लगे तीन मजदूर करंट से झुलस गये. तीनों को मांडर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर किया गया है. बरगड़ी के निकट सिंचाई हेतु ग्रामीण विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है. उसी में धनबाद के माणिक राय (30 वर्ष), मुंगेर (बिहार) के मनोज कुमार महतो (23 वर्ष) व पिंटू कोड़ा (22 वर्ष) पोल में चढ़कर तार जोड़ रहे थे. इसी क्रम में तार में करंट प्रवाहित हो गया. जानकारी के अनुसार सिंचाई हेतु लगायी जा रही बिजली तार में कहीं पर सोमवार की शाम आयी आंधी में 11 हजार वोल्ट का तार गिर गया था. जिसके चलते सुबह जब उसमें लाइन चार्ज किया गया, तो इधर के तार में भी करंट प्रवाहित हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >