रांची नगर निगम के प्रस्ताव पर आवास बोर्ड गंभीर नहीं

रांची : शहर में व्याप्त जल संकट को दूर करने के लिए नगर आयुक्त मनोज कुमार ने 29 मई को आवास बोर्ड को पत्र लिखा था. पत्र के माध्यम से आवास बोर्ड से आग्रह किया गया था कि हरमू हाउसिंग कॉलोनी में पूर्व से मौजूद एचवाइडीटी को नगर निगम को कुछ दिनों के लिए हैंडओवर […]

रांची : शहर में व्याप्त जल संकट को दूर करने के लिए नगर आयुक्त मनोज कुमार ने 29 मई को आवास बोर्ड को पत्र लिखा था. पत्र के माध्यम से आवास बोर्ड से आग्रह किया गया था कि हरमू हाउसिंग कॉलोनी में पूर्व से मौजूद एचवाइडीटी को नगर निगम को कुछ दिनों के लिए हैंडओवर किया जाये, ताकि इनके माध्यम से नगर निगम के टैंकरों में पानी भर आमलोगों को उपलब्ध कराया जा सके. पत्र लिखे हुए चार दिन होने को हैं, लेकिन अब तक आवास बोर्ड ने निगम को एचवाइडीटी का उपयोग करने का आदेश नहीं दिया है.
वार्ड नंबर-26 के पार्षद अरुण कुमार झा की मानें, तो हरमू हाउसिंग कॉलोनी में ही आवास बोर्ड की छह एचवाइडीटी हैं. पिछले कुछ वर्षों से इनका उपयोग नहीं हुआ है. अगर आवास बोर्ड इन एचवाइडीटी का उपयोग करने का आदेश निगम को दे देता, तो हर घर को पर्याप्त पानी दिया जा सकता था. लेकिन, बोर्ड की लापरवाही से आमलोगों को जरूरत का पानी नहीं मिल पा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >