रांची : स्टेशन रोड में ऑटो या ई-रिक्शा खड़ा किया, तो लगेगा जुर्माना

रांची : रांची स्टेशन आरपीएफ पोस्ट में रविवार को आरपीएफ थाना प्रभारी ने झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के अध्यक्ष दिनेश सोनी व रांची रेलवे स्टेशन ई-रिक्शा, ठेला मजदूर संघ के महामंत्री मुन्ना कच्छप के साथ बैठक की. इसमें तय हुआ कि यदि स्टेशन के चौराहा और रोड पर आॅटो या ई-रिक्शा लगाया गया, […]

रांची : रांची स्टेशन आरपीएफ पोस्ट में रविवार को आरपीएफ थाना प्रभारी ने झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के अध्यक्ष दिनेश सोनी व रांची रेलवे स्टेशन ई-रिक्शा, ठेला मजदूर संघ के महामंत्री मुन्ना कच्छप के साथ बैठक की. इसमें तय हुआ कि यदि स्टेशन के चौराहा और रोड पर आॅटो या ई-रिक्शा लगाया गया, तो चालक से 10,000 रुपये जुर्माना लिया जायेगा. साथ ही वाहन भी जब्त कर लिया जायेगा.
आरपीएफ थाना प्रभारी का कहना था कि ऑटाे और ई-रिक्शा लगाये जाने से रोड जाम हो जाता है. इससे रेल यात्रियों और पुलिसकर्मियों को परेशानी होती है. इसलिए ऑटो व ई-रिक्शा चालक नयी पार्किंग में ही स्टैंड बना लें और वहीं पैसेंजर उतारें और बैठायें. यदि इसमें कोई रुकावट पैदा करता है, तो इसकी शिकायत आरपीएफ थाना प्रभारी से कर सकते हैं. चालक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अब तक पार्किंग की निविदा नहीं हुई है, लेकिन वाहनों से 45 रुपये पार्किंग के नाम पर लिये जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >