रांची : संताल में झामुमो हारेगा : भाजपा

रांची : भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि संतालपरगना की जनता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए गोलबंद है़ इस बार झामुमो चारों खाने चित हो जायेगा. श्री शाहदेव शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे़ उन्होंने कहा कि इस बार सोरेन परिवार की लूट और झूठ के […]

रांची : भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि संतालपरगना की जनता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए गोलबंद है़ इस बार झामुमो चारों खाने चित हो जायेगा. श्री शाहदेव शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे़ उन्होंने कहा कि इस बार सोरेन परिवार की लूट और झूठ के साम्राज्य का अंत हो जायेगा़

हेमंत सोरेन इस साम्राज्य के बहादुर शाह जफर साबित होंगे़ श्री शाहदेव ने कहा कि 40 वर्षों तक सांसद रहने के बावजूद झामुमो के सांसदों ने संथाल परगना के विकास के लिए कुछ नहीं किया़ मौके पर पूर्व प्रवक्ता प्रेम मित्तल भी मौजूद थे़ श्री शाहदेव ने कोचांग रेप केस में सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा देने के व्यवहार न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है़ उन्होंने कहा कि इससे पीड़िताओं को न्याय मिला़.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >