रांची : गर्मी की छुट्टी में काम करने के बदले विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मियों को विश्वविद्यालय के एक्ट के अनुरूप अर्जित अवकाश का लाभ दिया जायेगा. प्रावधान के अनुरूप छुट्टी में तीन दिन काम करने के बदले एक दिन का अर्जित अवकाश दिया जायेगा.
ऐसे में 30 दिन की गर्मी की छुट्टी के बदले शिक्षकों को दस दिन के अर्जित अवकाश का लाभ दिया जायेगा. गर्मी की छुट्टी के बदले अर्जित अवकाश का लाभ देने संबंधित पत्र भी विश्वविद्यालय ने जारी कर दिया है. इसके अलावा गत वर्ष गर्मी दुर्गापूजा अवकाश में काम करने के बदले अर्जित अवकाश का लाभ देने संबंधित पत्र भी जारी कर दिया जायेगा.
