रांची : निलंबित माइनिंग अफसर की कार से 51 लाख रुपये बरामद

रांची : गुप्त सूचना पर नामकुम पुलिस ने शुक्रवार को कालीनगर से एक नैनो कार से लगभग 51 लाख रुपये बरामद किये. कार, लोहरदगा के निलंबित अिसस्टेंट माइनिंग अफसर निरंजन प्रसाद की बतायी जा रही है. वह कार में मां और पत्नी के साथ मौजूद थे. इसके बाद जमशेदपुर के टुइलाडुंगरी स्थित निरंजन प्रसाद के […]

रांची : गुप्त सूचना पर नामकुम पुलिस ने शुक्रवार को कालीनगर से एक नैनो कार से लगभग 51 लाख रुपये बरामद किये. कार, लोहरदगा के निलंबित अिसस्टेंट माइनिंग अफसर निरंजन प्रसाद की बतायी जा रही है. वह कार में मां और पत्नी के साथ मौजूद थे.

इसके बाद जमशेदपुर के टुइलाडुंगरी स्थित निरंजन प्रसाद के आवास में आयकर विभाग की टीम ने छापामारी की. रुपये किसे देने जा रहे थे या कहां लेकर जा रहे थे, इसके बारे में निरंजन प्रसाद ने काेई जानकारी नहीं दी. उन्हाेंने सिर्फ इतना कहा : ये पैसे उनके अपने हैं.
पुलिस काे मिली थी सूचना: पुलिस को सूचना मिली थी कि एक नैनो कार में बड़ी मात्रा में नकदी लायी जा रही है. इसके बाद पुलिस ने गाड़ियों की जांच शुरू कर दी. इसी क्रम में पुलिस को उक्त कार के काली नगर में होने का पता चला.
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. कार रुकवा कर जांच करने पर पुलिस को छोटे बैग में कुछ पैसे मिले. बाद में कार की सघन जांच करने पर पुलिस ने पाया कि गाड़ी के फ्लोर मैट के नीचे पांच सौ रुपये की गड्डी बिछी हुई है. पुलिस कार तथा पैसा जब्त कर निरंजन प्रसाद व उनके परिजनों को थाने ले आयी.
इसके बाद पुलिस ने एसबीआइ के अफसरों को बुलवा कर नोटों की गिनती करायी, जो 50,91,800 रुपये थे. पुलिस ने इसकी सूचना आयकर विभाग तथा चुनाव आयोग को दी. हालांकि पूछताछ के क्रम में निरंजन प्रसाद का कहना है कि यह उसके अपने पैसे है, जिसे लेकर वह जमशेदपुर जा रहे थे.
पुलिस ने जिस अस्माइनिंग अधिकारी निरंजन प्रसाद को हिरासत में लिया है, वह लगभग ढाई माह पूर्व रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद से निलंबित हैं. लोहरदगा में पदस्थापन के दौरान वह बालू के कारोबारियो से पैसे ले रहे थे. बाद में लोहरदगा डीसी ने वीडियो की पड़ताल की आैर उसे सही पाया.
इसके बाद एमआे के निलंबन की अनुशंसा की गयी. विभागयी सचिव द्वारा डीसी की अनुशंसा के आलोक में उन्हें निलंबित करने का आदेश दिया गया. इधर पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि निरंजन प्रसाद ने नामकुम के खिजरी में एक फ्लैट भी लिया है.
आयोग की टीम पहुंची थाना
सूचना मिलने पर चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक मानसी त्रिवेदी व उनकी टीम मामले की जांच करने नामकुम थाना पहुंची. अधिकारियों ने इन पैसों के बारे में निरंजन प्रसाद से पूछताछ की. हालांकि अधिकारी अभी खुल कर कुछ भी नहीं बता रहे हैं.
लोहरदगा के पूर्व अिसस्टेंट माइिनंग अफसर हैं िनरंजन प्रसाद
नैनो कार में छिपा कर ले जाया जा रहा था पैसा
आयकर विभाग व आयोग की टीम कर रही जांच
आयकर ने निरंजन प्रसाद के जमशेदपुर आवास पर छापा मारा
एक माह में बरामद हुए
1़ 38 करोड़ रुपये
28 मार्च पिठोरिया में एक फॉर्च्यूनर से कार 30 लाख
28 मार्च बिरसाा मुंडा एयरपोर्ट से विनोद कुमार सबरवाल के पास से नौ लाख
29 मार्च तमाड़ मेें क्रेटा कार से 10 लाख रुपये
04 अप्रैल मांडर थाना क्षेत्र के बुढ़मू मोड़ से नौ लाख 23 हजार
20 अप्रैल नगड़ी पुलिस द्वारा 9़ 70 लाख रुपये
03 मई नामकुम में नैनो कार से 50, 91, 800 रुपये
15 बैंक अकाउंट, एक लॉकर
नामकुम में 51 लाख रुपये की बरामदगी की सूचना एसएसपी, रांची ने आयकर विभाग काे दी. आयकर विभाग ने जमशेदपुर के आयकर अन्वेषण के उप निदेशक आशीष कुमार काे मामले की जांच के लिए सूचित किया. आयकर अधिकारी आशीष कुमार ने बिना देर किये हुए निलंबित माइनिंग अॉफिसर निरंजन प्रसाद के टुइलाडुंगरी स्थित आवास में पुलिस बल के साथ छापामारी कर दी.
आयकर विभाग की टीम ने घर से पांच हजार रुपये, कुछ आभूषण बरामद किये, जिन्हें जब्त नहीं किया गया. छापामारी के क्रम में आयकर की टीम ने 14-15 बैंक अकाउंट के पासबुक बरामद किये, जिन्हें जब्त कर लिया गया है. इसके अलावा एक बैंक लॉकर की जानकारी मिली है, जिसे शनिवार काे खाेला जायेगा.
विभिन्न स्राेताें से जानकारी मिली है कि शुक्रवार को नकद पैसे के साथ नामकुम पुलिस ने निरंजन प्रसाद को गिरफ्तार किया है. वह पहले से ही निलंबित हैं. इसलिए अब इस आरोप को भी पूर्व के आरोप के साथ जोड़ कर विभाग अपने स्तर पर कड़ी कार्रवाई करेगा.
अबू बकर सिद्दीक, खान सचिव
पूरे मामले की जांच की जा रही है़ इनकम टैक्स अधिकारी भी जांच कर रहे है़ं पूर्व माइनिंग अधिकारी निरंजन प्रसाद के जमशेदपुर स्थित आवास की भी जांच की जा रही है. किसी पार्टी विशेष के लिए रुपये ले जाये जा रहे थे या नही़ं, यह जांच के बाद ही पता चल पायेगा़
अनीश गुप्ता, एसएसपी रांची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >