रांची : चाबी लेकर पटना चला गया चौकीदार, ताला तोड़वा कर कार्यालय में घुसे अधिकारी

रांची : जल संसाधन विभाग के कार्यालयों की चाबी लेकर चौकीदार पटना चला गया. सोमवार को जब सभी अधिकारी नेपाल हाउस स्थित कार्यालय पहुंचे, तो देखा कि कार्यालय बंद है. इसके बाद चौकीदार की खोज शुरू हुई. पता चला कि चौकीदार तालों की चाबी लेकर पटना चला गया है. बाद में अधिकारियों की पहल पर […]

रांची : जल संसाधन विभाग के कार्यालयों की चाबी लेकर चौकीदार पटना चला गया. सोमवार को जब सभी अधिकारी नेपाल हाउस स्थित कार्यालय पहुंचे, तो देखा कि कार्यालय बंद है. इसके बाद चौकीदार की खोज शुरू हुई.
पता चला कि चौकीदार तालों की चाबी लेकर पटना चला गया है. बाद में अधिकारियों की पहल पर डोरंडा से ताला तोड़ने वाले को लाया गया. इसके बाद सचिव सहित अन्य अधिकारियों के कार्यालयों का ताला तोड़ा गया. इस कारण करीब दो घंटे तक विभाग के कई वरीय अभियंता और अवर सचिव रैंक के अधिकारी कॉरिडोर में टहलते रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >