रांची : कचरे के ढेर के बीच हो रहा करोड़ों का कारोबार न व्यापारियों को चिंता, न नगर निगम को परवाह

रांची : अपर बाजार की पहचान राजधानी के सबसे बड़े व्यावसायिक क्षेत्र के रूप में है. प्रतिदिन रांची आसपास के जिलों के हजारों लोग यहां खरीदारी करने के लिए आते हैं. लेकिन, इस बाजार के साफ-सफाई पर न तो नगर निगम का ध्यान है और न ही यहां के व्यापारियों का. हालत यह है कि […]

रांची : अपर बाजार की पहचान राजधानी के सबसे बड़े व्यावसायिक क्षेत्र के रूप में है. प्रतिदिन रांची आसपास के जिलों के हजारों लोग यहां खरीदारी करने के लिए आते हैं. लेकिन, इस बाजार के साफ-सफाई पर न तो नगर निगम का ध्यान है और न ही यहां के व्यापारियों का. हालत यह है कि अपर बाजार की गलियों में जगह-जगह दिन भर कचरा फैला रहता है.
लेकिन, न तो यहां के व्यापारी अपनी दुकानों के आगे डस्टबिन रखते हैं और न ही रांची नगर निगम सड़क पर फैले कचरे की सफाई कराता है. सोमवार को भी ऐसा ही नजारा रंगरेज गली का दिखा. यहां पूरे सड़क पर जगह-जगह कचरा पसरा हुआ था. सड़क पर एक भी डस्टबिन नहीं होने के कारण यह कचरा भी सड़क पर धीरे-धीरे फैलता जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >