रांची : छापेमारी में पौने दो लाख के टिकट के साथ पकड़ा गया

रांची : आरपीएफ ने गुरुवार को पौने दो लाख रुपये के तत्काल टिकट व अन्य सामानों के साथ एजेंट को पकड़ा है. आरपीएफ हटिया और क्राइम इंटेलिजेंस ब्यूरो ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. इसका नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर हटिया अजय कुमार सिंह कर रहे थे. जानकारी के अनुसार विधानसभा के पास स्थित रशियन होस्टल में […]

रांची : आरपीएफ ने गुरुवार को पौने दो लाख रुपये के तत्काल टिकट व अन्य सामानों के साथ एजेंट को पकड़ा है. आरपीएफ हटिया और क्राइम इंटेलिजेंस ब्यूरो ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. इसका नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर हटिया अजय कुमार सिंह कर रहे थे.
जानकारी के अनुसार विधानसभा के पास स्थित रशियन होस्टल में स्वर सामद नामक दुकान में छापेमारी की गयी. जहां से एक तत्काल टिकट, तीन कैंसिल टिकट, 75 पुराना ई-तत्काल टिकट, 9 ब्लैंक रिजर्वेशन फाॅर्म, एक कंप्यूटर सेट, एक मोबाइल, चार एटीएम कार्ड, दो डायरी जब्त किये गये.
छापेमारी में दुकान के मालिक सुमित सिंह निवासी एचइसी सेक्टर दो को गिरफ्तार किया गया. उसे रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया. छापेमारी में एस पांडेय, डी गगराई, वीपी यादव, बलराम कुमार, ए कुमार, आरके सिंह, पीके सिंह, जे गोस्वामी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >