रांची : अफसरों को सौंपा गया कार्यभार

रांची : भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों को चुनावी ड्यूटी में राज्य के बाहर भेजा जा रहा है. उन्हें चुनाव प्रेक्षक बना कर दूसरे राज्यों में भेजा रहा है. ऐसे में उनके कार्यभार की जिम्मेदारी दूसरे अफसरों को दी गयी है. इन अफसरों की अनुपस्थित अवधि तक के लिए दूसरे अफसरों को प्रभार दिया […]

रांची : भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों को चुनावी ड्यूटी में राज्य के बाहर भेजा जा रहा है. उन्हें चुनाव प्रेक्षक बना कर दूसरे राज्यों में भेजा रहा है.
ऐसे में उनके कार्यभार की जिम्मेदारी दूसरे अफसरों को दी गयी है. इन अफसरों की अनुपस्थित अवधि तक के लिए दूसरे अफसरों को प्रभार दिया गया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है.
अफसर का नाम व कहां का मिला प्रभार
स्वास्थ्य सचिव नितिन एम कुलकर्णी : अभियान निदेशक एनआरएचएम व मेडिकल हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, एड्स कंट्रोल सोसाइटी
नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह: निदेशक सुडा
कृषि सचिव पूजा सिंघल : निबंधक सहयोग समितियां
निदेशक सर्व शिक्षा अभियान उमा शंकर सिंह : निदेशक माध्यमिक शिक्षा
खाद्य आपूर्ति सचिव अमिताभ कौशल : निदेशक समाज कल्याण
परिवहन आयुक्त फैज अक अहमद मुमताज : निदेशक पंचायती राज व निदेशक भू-अर्जन, भू -अभिलेख व परिमाप तथा निदेशक पशुपालन
उत्पाद आयुक्त भोर सिंह यादव : कारा महानिरीक्षक
खान निदेशक जीशान कमर : निदेशक खेलकूद व युवा कार्य, निदेशक संस्कृति, निदेशक पर्यटन व परीक्षा नियंत्रक संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद
जो अफसर जा रहे हैं चुनावी ड्यूटी में
मृत्युंजय कु वर्णवाल, अमित कुमार, सुचित्रा सिन्हा, दिलीप कुमार झा, मनोज कुमार, विनय कुमार राय, ए मुथु कुमार, वीरेंद्र भूषण, अनिल कुमार सिंह, दीपक कुमार शाही, संजीव कुमार बेसरा, दिलीप कुमार झा व चितरंजन कुमार.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >