रांची : रांची लोकसभा के महागठबंधन प्रत्याशी घोषित किये जाने पर झाविमो के केंद्रीय महासचिव व रांची लोकसभा को-कॉर्डिनेटर बंधु तिर्की, सुनील गुप्ता, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक एवं महानगर महासचिव जितेंद्र वर्मा रांची लोकसभा प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय से मिले.
श्री सहाय के साथ चुनाव में सहयोगी दलों के साथ मिलकर साझा कैंपेन चलाने पर विचार-विमर्श किया एवं प्रत्याशी घोषित होने पर बधाई दी़ श्री तिर्की ने कहा कि झाविमो का एक-एक कार्यकर्ता सुबोधकांत को जिताने के लिए जिला से लेकर प्रखंड, पंचायत/वार्ड एवं बूथ स्तर पर साझा अभियान चलायेंगे. उन्होंने कहा कि रांची लोकसभा को जीतने के लिए जमीनी स्तर पर रणनीति तैयार की जा रही है.
जल्द ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जमीनी स्तर पर अभियान को उतारा जायेगा. इस बार पूरे झारखंड से भाजपा का सफाया होना तय है. झारखंड के 14 सीटों पर महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है. झाविमो के सुनील गुप्ता ने कहा कि झाविमो के कार्यकर्ता चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए लग गये हैं. इस बार बड़ी मार्जिन से श्री सहाय लोकसभा चुनाव जीतेंगे.
