रांची : चोरों ने ताला तोड़ कर लाखों के सामान पर फेर दिया हाथ

रांची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर में रहनेवाले जुडको कंपनी के मैनेजर सुधीर शर्मा के घर का ताला तोड़ कर चोरों ने नकद सहित करीब 1.50 लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर ली. सुधीर होली के दौरान अपने गांव दरभंगा गये थे. उन्होंने बताया कि चोरी की जानकारी शनिवार की सुबह तब मिली, […]

रांची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर में रहनेवाले जुडको कंपनी के मैनेजर सुधीर शर्मा के घर का ताला तोड़ कर चोरों ने नकद सहित करीब 1.50 लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर ली. सुधीर होली के दौरान अपने गांव दरभंगा गये थे. उन्होंने बताया कि चोरी की जानकारी शनिवार की सुबह तब मिली, जब वह दरभंगा से अपने घर पहुंचे.
घर पहुंचने पर देखा कि दरवाजा खुला हुआ था. इसके बाद सुखदेवनगर थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू की. जांच के लिए खोजी कुत्ते को भी बुलाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.
सुधीर ने बताया कि वह विद्यानगर में किराये के मकान में रहते हैं. वहां दूसरे किरायेदार भी रहते हैं. लेकिन घटना की जानकारी किसी को नहीं मिली. पुलिस को आशंका है कि घटना होली के दौरान ही हुई होगी. पुलिस वैसे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है जो चोरी के आरोप में जेल जा चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >