रांची : किसानों ने जैविक खेती प्रक्षेत्र का भ्रमण किया

रांची : एकंबा एवं नगड़ी गांव के 50 जनजातीय किसानों ने बिरसा कृषि विवि के सस्य (एग्रोनॉमी) विभाग के जैविक खेती शोध कार्य, समेकित कृषि प्रणाली इकाई तथा अमृत कृषि शोध प्रक्षेत्र का भ्रमण किया. मौके पर किसानों ने जैविक खेती में खर-पतवार प्रबंधन, जैविक खेती की उपयुक्त फसल प्रणाली तथा एक एकड़ भूमि में […]

रांची : एकंबा एवं नगड़ी गांव के 50 जनजातीय किसानों ने बिरसा कृषि विवि के सस्य (एग्रोनॉमी) विभाग के जैविक खेती शोध कार्य, समेकित कृषि प्रणाली इकाई तथा अमृत कृषि शोध प्रक्षेत्र का भ्रमण किया.
मौके पर किसानों ने जैविक खेती में खर-पतवार प्रबंधन, जैविक खेती की उपयुक्त फसल प्रणाली तथा एक एकड़ भूमि में लगे समेकित कृषि प्रणाली मॉडल को देखा. इन किसानों को आइसीएआर नेटवर्क प्रोजेक्ट ऑन आर्गेनिक फार्मिंग परियोजना की जनजातीय उपयोजना के अधीन प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इस मौके पर डॉ नरगिस, डॉ स्वाति शबनम, डॉ अभय कुमार, डॉ सुधीर कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >