आपसी विवाद में मारपीट व चाकू से हमला, दो भाई जख्मी

रांची : सदर थाना क्षेत्र के गढ़ा टोली में घर बना रहे पुरुलिया रोड निवासी सोनू कुरैशी व उसके भाई सरफराज के साथ गढ़ा टोली निवासी रिंकु कुरैशी, नेहाल, अफसर व अरशद कुरैसी ने मारपीट की और उन पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में सोनू कुरैशी का हाथ कट गया है, जबकि […]

रांची : सदर थाना क्षेत्र के गढ़ा टोली में घर बना रहे पुरुलिया रोड निवासी सोनू कुरैशी व उसके भाई सरफराज के साथ गढ़ा टोली निवासी रिंकु कुरैशी, नेहाल, अफसर व अरशद कुरैसी ने मारपीट की और उन पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में सोनू कुरैशी का हाथ कट गया है, जबकि सरफराज गंभीर रूप से जख्मी हो गया़ उनका इलाज रिम्स में कराया गया़
सोनू कुरैशी का कहना है कि गढ़ा टोली में वह घर बनवा रहा है़ उसका घर रिंकु कुरैशी और उसके अन्य रिश्तेदारों ने तोड़ दिया. जब सोनू ने इस बारे में पूछताछ की, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की. इस संबंध में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >