रांची : वरिष्ठ चिकित्सक डॉ पीएन लाभ का निधन

रांची : राजधानी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ पीएन लाभ (84 वर्ष) का गुरुवार को राज अस्पताल में निधन हो गया. उनके करीबी दोस्त डॉ एके नारायण ने बताया कि डॉ लाभ रिम्स से एनाटॉमी विभाग के विभागाध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्त हुए थे. रिम्स के एनाटॉमी विभाग को बेहतर बनाने में उन्होंने काफी योगदान दिया. […]

रांची : राजधानी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ पीएन लाभ (84 वर्ष) का गुरुवार को राज अस्पताल में निधन हो गया. उनके करीबी दोस्त डॉ एके नारायण ने बताया कि डॉ लाभ रिम्स से एनाटॉमी विभाग के विभागाध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्त हुए थे. रिम्स के एनाटॉमी विभाग को बेहतर बनाने में उन्होंने काफी योगदान दिया. उन्होंने दरभंगा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस व पीजी की पढ़ाई पूरी की थी.
उनके पढ़ाये हुए कई विद्यार्थी राजधानी व देश के विभिन्न अस्पतालों में सेवा दे रहे हैं. उनके निधन की सूचना पर राजधानी के कई डॉक्टर ने उनके घर पहुंचे. उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को हरमू मुक्तिधाम में किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >