रांची : तकनीकी संस्थानों को टेक्निकल यूनिवर्सिटी से लेनी होगी संबद्धता

रांची : झारखंड अंतर्गत तकनीकी व फार्मेसी संस्थानों को अब झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी) से संबद्धता मिलेगी. राज्य के उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, अॉल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन व फार्मेसी काउंसिल अॉफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त सरकारी/गैर सरकारी/पीपीपी मोड पर स्नातकोत्तर/स्नातक/डिप्लोमा स्तरीय तकनीकी एवं फार्मेसी कोर्स संचालित करने […]

रांची : झारखंड अंतर्गत तकनीकी व फार्मेसी संस्थानों को अब झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी) से संबद्धता मिलेगी.
राज्य के उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, अॉल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन व फार्मेसी काउंसिल अॉफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त सरकारी/गैर सरकारी/पीपीपी मोड पर स्नातकोत्तर/स्नातक/डिप्लोमा स्तरीय तकनीकी एवं फार्मेसी कोर्स संचालित करने वाले सभी संस्थान को सत्र 2019-20 के लिए झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से संबद्धता लेनी होगी.
संबद्धता प्राप्त करने के लिए बिना विलंब शुल्क के आवेदन अॉनलाइन या अॉफलाइन 25 मार्च 2019 तक जमा करने होंगे. इसके अलावा विलंब शुल्क के साथ आवेदन 31 मार्च 2019 तक जमा करने होंगे. नामांकन के लिए संबद्धता प्राप्त संस्थान को सूची संबंधित विभाग को 15 मई 2019 तक भेज देनी है.
आवेदन शुल्क 25 हजार रुपये, संबद्धता शुल्क एक लाख रुपये तथा विलंब शुल्क 25 हजार रुपये देने होंगे. विवि द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक डिमांड ड्राफ्ट झारखंड यूनिवर्सिटी अॉफ टेक्नोलॉजी के नाम से तथा रांची में देय होगा. संबद्धता के लिए आवेदन पत्र विवि की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >