रांची : जेएमएम के नाम पर चल रहे वाट्सएप ग्रुप पर लगेगी रोक

रांची : रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा व जेएमएम के नाम पर चल रहे बहुत सारे ग्रुप पर पाबंदी लगायी जायेगी. यह निर्णय गुरुवार को झामुमो रांची जिला समिति की बैठक में लिया गया. बैठक में सोशल मीडिया को लेकर चर्चा की गयी. कहा गया कि जेएमएम के नाम से कई ग्रुप चल रहे हैं. […]

रांची : रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा व जेएमएम के नाम पर चल रहे बहुत सारे ग्रुप पर पाबंदी लगायी जायेगी. यह निर्णय गुरुवार को झामुमो रांची जिला समिति की बैठक में लिया गया. बैठक में सोशल मीडिया को लेकर चर्चा की गयी. कहा गया कि जेएमएम के नाम से कई ग्रुप चल रहे हैं.

जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया की भूमिका अहम है. इसका संचालन नियम पूर्वक होना चाहिए. इस माध्यम के जरिये पार्टी के संदेश को जनता तक पहुंचाया जायेगा. बैठक में जिला उपाध्यक्ष कलाम आजाद, नितिन अग्रवाल, सतीश कुमार ठाकुर, सोहेल अंसारी, शाहनवाज हुसैन सहित सोशल मीडिया से जुड़े पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >