रांची-जमशेदपुर-महुलिया रोड का शिलान्यास कल

रांची : रांची-जमशेदपुर-महुलिया रोड (एनएच-33) का शिलान्यास सात मार्च को होगा. केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इस परियोजना का अॉनलाइन शिलान्यास करेंगे. शिलान्यास के साथ वह इस परियोजना के बारे में अफसरों से आवश्यक जानकारी भी लेंगे. शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर में रहेंगे. यहां पर पथ निर्माण विभाग […]

रांची : रांची-जमशेदपुर-महुलिया रोड (एनएच-33) का शिलान्यास सात मार्च को होगा. केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इस परियोजना का अॉनलाइन शिलान्यास करेंगे. शिलान्यास के साथ वह इस परियोजना के बारे में अफसरों से आवश्यक जानकारी भी लेंगे.
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर में रहेंगे. यहां पर पथ निर्माण विभाग के सचिव केके सोन भी मौजूद रहेंगे.
वहीं रांची में रामपुर के पास पथ विभाग के अभियंता प्रमुख रास बिहारी सिंह के साथ ही एनएचएआइ के अधिकारी मौजूद रहेंगे. जानकारी के मुताबिक रांची-जमशेदपुर-महुलिया सड़क को चार फेज में बांट कर बनाया जायेगा. इसके लिए तीन फेज का टेंडर भी फाइनल हो गया है.
इसका काम भी शुरू होनेवाला है. शिलान्यास के बाद इसका काम शुरू करा दिया जायेगा. वहीं, एक फेज तमाड़ से जमशेदपुर का टेंडर भी जल्द ही फाइनल हो जायेगा. इसके लिए टेंडर पड़ा हुआ है.
पहले भी रामपुर के पास हुआ था शिलान्यास
रांची-जमशेदपुर-महुलिया रोड के निर्माण के लिए पांच साल पहले रामपुर के पास से शिलान्यास किया गया था. तब केंद्रीय मंत्री के साथ ही राज्यपाल सहित अन्य मंत्री मौके पर मौजूद थे. उस समय काम शुरू कराया गया था, लेकिन लंबे समय के बाद भी इस रोड का निर्माण नहीं हो सका. अंत में इसके ठेकेदार को टर्मिनेट करके नये सिरे से चार फेज में इसका काम शुरू कराया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >